Tuesday, May 24, 2016
Bijli Mahadev DARSHAN -TEMPLE ON HILL TOP IN KULLU HIMACHAL INDIA
Sunday, April 17, 2016
जन्म दिन मुबारक हो प्रिये
प्रिय मित्रों आज मेरी भार्या और जीवन संगिनी माधुरी का जन्म दिन है बड़ी मधुरता और माधुर्य से भरा रहा जीवन का हर पल उनके साहचर्य में सहचरी हो तो ऐसी जो जीवन के हर रंग में पति का साथ दे, मीठी मीठी यादें सुहाना सफर सदा यादगार बना रहे , खुशियों से गम न महसूस होने देने कि उनकी कला ,
, , प्रभु से प्रार्थना है कि वे इन्हे सदा इसी तरह प्रेम से सराबोर रखें , करुणा रस छलके, स्वास्थ्य और मन सदा प्रफुल्लित बना रहे ...
आशा है आप सब का आशीष और दुवाएं भी .....
भ्रमर ५
please be united and contribute for society ....Bhramar5
, , प्रभु से प्रार्थना है कि वे इन्हे सदा इसी तरह प्रेम से सराबोर रखें , करुणा रस छलके, स्वास्थ्य और मन सदा प्रफुल्लित बना रहे ...
आशा है आप सब का आशीष और दुवाएं भी .....
भ्रमर ५
please be united and contribute for society ....Bhramar5
Monday, June 8, 2015
गाल गुलाब छिटकती लाली
गाल गुलाब छिटकती
लाली
-----------------------------
जुल्फ झटक मौका
कुछ देती
अँखियाँ भरे निहार
सकूँ
कारी बदरी फिर ढंक
लेती
छुप-छुप जी भर
प्यार करूँ
=================
इन्द्रधनुष सतरंगी
सज-धज
त्रिभुवन मोहे अजब
मोहिनी
कनक समान सजे हर
रज कण
किरण गात तव अजब
फूटती
========================
गहरी झील नैन
भव-सागर
उतराये डूबे जन
मानस
ढाई आखर प्रेम की
गागर
अमृत सम पीता बस
चातक
-----------------------------
गाल गुलाब छिटकती
लाली
होंठ अप्सरा इंद्र
की प्याली
थिरक रिझा मतवारी
मोरनी
लूट चली दिल अरी !
चोरनी
====================
कंठ कभी कब होंठ
सूखते
मति-मारी मद-मस्त
हुआ
डग मग पग जब दिखे
दूर से
पास खिंचा 'घट'
तृप्त हुआ
====================
कंचन कामिनी कटि
हिरणी सी
नागिन ह्रदय पे
लोट गयी
चकाचौंध अपलक
बिजली सी
मंथन दिल अमृत
-विष कुछ घोल गयी
========================
सुरेन्द्र कुमार
शुक्ल भ्रमर ५
६-६.५७ मध्याह्न
कुल्लू हिमाचल
प्रदेश भारत
७-मई -२०१५
please be united and contribute for society ....Bhramar5
लेबल:
aanand,
bhramar ki madhuri,
bhramar5,
prem,
shringaar
Subscribe to:
Posts (Atom)




