Thursday, August 11, 2011

प्यार होता है मन की निर्मल भावना से ,

भ्रमर की माधुरी का सजना को मित्रता दिवस पर शुभ कामनाएं -

सिर्फ गुलाब इश्क का पैगाम नहीं होता ,
चाँद-चांदनी का प्यार सरे आम नहीं होता !!




प्यार होता है मन की निर्मल भावना से , 
वरना यूं ही राधे -कृष्ण का नाम नहीं होता !!

भ्रमर की माधुरी 
८.०८.२०११ PBH




Thursday, July 28, 2011

उनकी ये जुल्फ- घनेरे बादल हैं


उनकी ये जुल्फ- घनेरे बादल हैं

World's Longest Hair (3)
हाथी की सूंड बने
कभी तूफ़ान – कहर ढाते हैं


उनकी मुस्कान – दांत है चपला
1097249980rpl7lk.jpg-teeth
बज्र सी चीर – कभी
दिल को —–चली जाती है

उनकी ये चाल हिरनी सी
बड़ी पापिन है
पीछे खींचे ये -खरगोश के जैसी
शेर के मुंह में -
बड़े प्यार से ——-ले जाती है
(फोटो साभार वर्ल्ड्स लांगेस्ट हेयर और /गूगल/नेट से लिया गया )
शुक्ल भ्रमर ५
जल पी बी २८.७.११ – ८.20 -पूर्वाह्न

Sunday, July 24, 2011

वेवफाई - (भ्रमर गीत )



हुस्न की देवी को 
सर-आँखों से लगा के पूजा !
भक्त पे बरसेंगे कभी फूल 
दिल ने था- ये ही सोचा !
कतरे लहू के -कुछ हथेली देखे 
दुनिया की बातों को यकीनी पाया !
फूल बन जाते हैं पत्थर भी कभी 
सर तो फूटेगा ही " भ्रमर "
ओखली में जो डालोगे कभी !!

शुक्ल भ्रमर ५ 
जल पी बी १८.७.११ - ८ -मध्याह्न 
-------------------------------